#ReleaseDate: पहली तस्वीर के साथ पेश है 2017 की सबसे मीठी फिल्म
कृति सैनन और आयुष्मान खुराना ने पहली तस्वीर के साथ बताई बरेली की बर्फी की रिलीज़ डेट। ये रोमांटिक फिल्म 2017 की सबसे मीठी फिल्म निकलेगी।
2017 की पहली मीठी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी। आयुष्मान खुराना, कृति सैनन और राजकुमार राव स्टारर बरेली की बर्फी 21 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी और पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म का पहला लुक आयुष्मान और कृति के साथ रिलीज़ किया गया और दोनों ही सितारे एक रंगीन कार्ड के साथ फिल्म का कार्ड लिए नज़र आए।

इससे पहले फिल्म के सेट से फिल्म की एक तस्वीर आई थी जहां शूटिंग के दौरान कृति सैनन इमरती छानती नज़र आई थीं। फिल्म की डायरेक्टर हैं निल बटे सन्नाटा फेम अश्विनी अईय्यर तिवारी।
वैसे आने वाले समय में स्क्रीन पर रोमांस की बाढ़ आने वाली है। जानिए किन फिल्मों में फैन्स को मिलने वाला है रोमांस का सुपरडोज़ -
ayushmann khurrana kriti sanon release date bareily ki barfi आयुष्मान खुराना कृति सैनन रिलीज डेट बरेली की बर्फी


Click it and Unblock the Notifications