#JustIn: 2017 की सबसे मीठी फिल्म....शानदार पोस्टर के साथ!
काफी समय से राजकुमार राव, कृति सैनन और आयुष्मान खुराना स्टारर बरेली की बर्फी चर्चा में है। फिल्म को बना रही हैं, निल बटे सन्नाटा फेम अश्विनी अईयर तिवारी। अश्विनी इस साल का फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड जीत चुकी हैं।
फिल्म का नाम ही काफी मज़ेदार है। इससे पहले फिल्म का पहला लुक रिलीज़ हुआ था जहां आयुष्मान और कृति एक कार्ड या डिब्बे जैसा कुछ पकड़े नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले फिल्म के सेट से फिल्म की एक तस्वीर आई थी जहां शूटिंग के दौरान कृति सैनन इमरती छानती नज़र आई थीं। फिल्म की डायरेक्टर हैं निल बटे सन्नाटा फेम अश्विनी अईय्यर तिवारी।
फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है। फिल्म यूपी में सेट होगी और फिल्म में आयुष्मान प्रिंटिंग प्रेस चलाने के मालिक बनेंगे और राजकुमार राव लेखक। वहीं कृति आज़ाद ख्यालों वाली लड़की बनेंगी।
जानिए बॉलीवुड के यंग सितारों की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications