Barbie Ban- हॉलीवुड फिल्म बार्बी पर इसलिए भड़का पाकिस्तान, ये आरोप लगाते हुए कर दिया बैन

हॉलीवुड की फिल्म बार्बी को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा है लेकिन पाकिस्तान वाहिद ऐसा देश है जिसने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल फिल्म को पाकिस्तान में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान होने वाले हैं।
डेली पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर ये शख्त कदम उठाया है और बार्बी पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इसमें एलजीबीटीक्यू समर्थक कंटेंट है।
बोर्ड ने कहा कि जब तक 'आपत्तिजनक' कंटेंट इस फिल्म से पूरी तरह हटा नहीं दिया जाएगा तब तक फिल्म पंजाब क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगी। बार्बी भारत समेत पूरी दुनिया में धमाका कर रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने किसी फिल्म को बैन किया हो। हॉलीवुड के साथ साथ कई बॉलीवुड की फिल्में भी हैं जो कि पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैँ। इसमें सलमान खान की टाइगर सीरीज भी शामिल है। बार्बी को ग्रेटा ग्रेगविज ने निर्देशित किया है और इस फिल्म में लोकप्रिय सुसाइड स्क्वाड अभिनेत्री मार्गोट रॉबी बार्बी की भूमिका में हैं।
21 जुलाई को ये फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी और धमाका कर दिया था। काफी शानदार कमाई कर रही है बार्बी, कई फिल्मों को इस फिल्म ने धूल चटा दी है और बॉक्स ऑफिस पर इसका गलत असर दिखाई दे रहा है।
हालांकि इतना तो तय है कि पाकिस्तान की जनता इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रही थी लेकिन अफसोस ये है कि वो देख नहीं पाएंगे। हालांकि पाकिस्तान की बात अगर मेकर्स मानते हैं तो फिल्म की रिलीज पर विचार हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











