बारबरा को 'किस' चाहिए
राकेश रोशन की आनेवाली फिल्म 'काइट्स' की सेक्सी हिरोइन बारबरा मोरी को बॉलीवुड से एक शिकायत है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में किसिंग सींस बहुत कम फिल्माए जाते हैं। जबकि हॉलीवुड और मेक्सिको में बहुत किसिंग सींस फिल्मों में डाले जाते हैं मगर बॉलीवुड इस मामले में थोड़ा पीछे है।
देखें : बारबरा की बॉलीवुड से शिकायत
यहां इस तरह के सींस से निर्माता ही नहीं बल्कि हीरो हिरोइन भी दूरी बनाने में ही भलाई समझते हैं जबकि हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता। एक इंटरव्यू के दौरान बारबरा ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि रितिक से भी इस बारे में उन्होंने चर्चा की तो रितिक ने कहा की अब बॉलीवुड भी इस मामले में थोड़ा खुल गया है,अब हमारी फिल्मों में भी किस सींस फिल्माए जाने लगे हैं। वैसे लगता है काइट्स में बारबरा का मन रितिक को किस करके भरा नहीं तब ही तो वो इस तरह की शिकायत कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











