काइट्स फेम बारबरा मोरी पर चढ़ा राजीव 'फीवर'

इस फिल्म में अभिनय के लिए वह 1.3 करो़ड रूपये ले रही हैं। राजीव झवेरी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म का निर्माण रवि अग्रवाल कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक भाषाविद के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में बारबरा का कहना था कि मुझे इसकी पटकथा बहुत अच्छी लगी। यह मेरी पिछली फिल्म काइट्स से बिलकुल अलग प्रकार की फिल्म है।
आपको बता दें कि प्रेम सब्जेक्ट पर आधारित फिल्म काइट्स की जबरदस्त पब्लिसिटी की गई थी, लेकिन वो किसी काम नहीं आया, फिल्म में बारबरा ने काफी उत्तेजक सींस भी दिये थे, वो टॉपलेस हो गई थी और फिल्म में कई किसिंग सींस भी थे उनके।लेकिन फिल्म औधे मुंह गिर गई थी।
अब देखते हैं कि फीवर से वो कितनों को बीमार करती है। राजीव खंडेलवाल के लिए भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि टीवी पर तो वो सच के सामने से काफी शोहरत बटोर चुके हैं, फिल्मों में क्या करते हैं, ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











