पांच करोड़ की हुई बारबरा मोरी

यही वजह है कि उन्होंने अपना मेहेंताना बढ़ा कर 5 करोड़ कर दिया। खबर है कि निर्देशक उन्हें पूरे 5 करोड़ देने के लिए भी तैयार हो गए हैं। हुआ यूं कि उन्हें एक फिल्म में राजीव खंडेलवाल के साथ एक्टिंग करने को कहा जा रहा था, लेकिन वो इस बात के लिए तैयार नहीं हुईं। उन्होंने साफ तौर पर यही कहा कि वे इसी शर्त पर तैयार होंगी जब उन्हें अधिक पैसे मिलेंगे। चूँकि राजीव जाने माने सुपर स्टार तो हैं नहीं, जबकि अगर गौर करें तो बारबरा की फिल्म सुपर फ्लॉप हुई थी। इसके बावजूद कि उनकी फिल्म खास पसंद नहीं की गयी थी।
गौतलब है कि उन्हें इसके बावजूद 5 करोड़ रुपये देकर मानाने की कोशिश की गयी। इससे साफ़ जाहिर होता है कि आज के दौर में बॉलीवुड में सिर्फ पैसे के बल पर कोई भी काम करवाया जा सकता है। हाल ही में खबर आई थी कि एक फिल्म में पैसे लेकर कंगना ने न चाहते हुए भी राम विलास पासवान के बेटे के साथ फिल्म साइन कर दी क्यूंकि उन्हें घर खरीदना था। ये लग बात है कि बाद में उन्होंने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया, लेकिन मीडिया में इन खबरों ने टूल पकड़ा था।
दरअसल बारबरा मोरी को तो ये बात समझनी चाहिए कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो चुकी थी और और वह बॉलीवुड में कायम रहना चाहती है तो उन्हें इस तरह के किरदार करने ही होंगे। हलाकि अब तक इस बात की पूरी तरह से पुस्ती नहीं की गयी है कि वाकई वह इस फिल्म में काम करने वाली हैं भी या नहीं। लेकिन अगर एक फिल्म से उन्हें ५ करोड़ रूपये मिल भी जाते हैं तो फिर काम करने में हर्ज़ ही क्या है। ये तो ख़ुशी की बात है कि पराये देश में भी वे करोड़पति ही बन रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











