FIRST LOOK: शाहरूख स्टाईल बराक ओबामा...सेनोरिटा के साथ!
[हॉलीवुड समाचार] ये तो कोई भूल ही नहीं सकता कि बराक ओबामा भारत आए थे और शाहरूख खान का सेनोरिटा डायलॉग बोलकर सबका दिल जीत ले गए थे। इसके बाद शाहरूख खान ने उन्हें छैंया छैंया पर डांस कराने का वादा भी किया था। तो जनाब इंतज़ार खत्म हो चुका है। क्योंकि बराक ओबामा अब शाहरूख खान स्टाईल रोमांस करते नज़र आएंगे।

दिमागी घोड़े कम दौड़ाइए क्योंकि अमरीकी राष्ट्रपति खुद ये काम नहीं करने वाले हैं। बल्कि ये काम करेंगे हॉलीवुड एक्टर पार्कर्स सार्व्स और उनकी सेनोरिटा यानि कि मिशेल ओबामा का किरदार निभाएंगी टीका सम्पटर। फिल्म का नाम है साउथसाइड विद यू।
[इस हॉलीवुड फिल्म से आमिर OUT, टाईगर In!]
फिल्म का लेखन और निर्देशन रिचर्ड टेन ने किया है। यह फिल्म 1989 में ओबामा और मिशेल की पहली डेट से प्रेरित है। दोनों कलाकार इस तस्वीर में वाकई ओबामा और मिशेल की फोटोकॉपी लग रहे हैं। अब देखते हैं कि ओबामा वाकई हमारे राज जितने रोमांटिक हैं या फिर सेनोरिटा डायलॉग यूं ही हमारा दिल जीतने के लिए था!


Click it and Unblock the Notifications











