दुनिया ने भी माना कि शाहरूख-ओबामा हैं वर्ल्ड के बेस्ट पापा
सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन सच्चाई यही है कि आपके चहेते सुपरस्टार शाहरूख खान को दुनिया भी वर्ल्ड का बेस्ट पापा मानती है। विवाह संबंधी वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' के एक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आयी है। फादर्स डे के लिए कराये गये इस सर्वे में 500 से अधिक उत्तरदाताओं ने भाग लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह ऑनलाइन सर्वे था।
सर्वे दो तरह से हुआ, एक इंडिया में और एक इंडिया से बाहर विदेश में। इस सर्वे में भारतीय महिलाओं से देश के सबसे पसंदीदा पिता को वोट देने के लिए कहा गया। जिसमें सबसे ज्यादा वोट किंग खान को यानी कि शाहरुख को मिले, जबकि अन्य देशों में रहने वाले पसंदीदा पिता की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा टॉप पोजिशन पर है।
इस सर्वे में भारतीय महिलाओं ने शाहरुख को सबसे पसंदीदा भारतीय पिता के रूप में 42.5 प्रतिशत वोट दिए, वहीं, 36.9 प्रतिशत वोट पाकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर रहे। महानायक अमिताभ बच्चन को 20.6 प्रतिशत वोट मिले। मालूम हो कि पिछले साल भी एक ऑनलॉइन सर्वे में शाहरूख खान को दुनिया का बेस्ट पापा बताया गया था।
वहीं, सबसे लोकप्रिय विदेशी पिता के रूप में ओबामा 40.3 प्रतिशत वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। इसके बाद संगीतज्ञ विल स्मिथ (31.4 प्रतिशत), पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम (15.2 प्रतिशत) और टेनिस चैंपियन रोजर फेडरर (13.1 प्रतिशत) को स्थान मिला। यही नहीं भारत की सबसे पसंदीदा बाप-बेटी जोड़ी को भी वोट देने के लिए कहा गया था। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना को 43.2 प्रतिशत वोट मिले।
आगे की खबर स्लाइडो में..


Click it and Unblock the Notifications











