लो..अब KRK को बराक ओबामा से भी हो गई नफरत!
केआरके उर्फ कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के लिए पॉपुलर हैं। अभी तक बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों की खिल्ली उड़ाने वाले केआरके का नया निशाना कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बने हैं। आपको बता दें, ओबामा तीन दिनों की भारत यात्रा पर आए थे। ओबामा ने अपने भाषण के दौरान शाहरूख खान जिक्र कर लोगों के दिलों को जीत लिया था।

लेकिन लगता है केआरके ओबामा की इसी बात से खफा हो गए हैं। और अपना गुस्सा उन्होंने ट्विटर पर निकालते हुए पोस्ट किया कि, 'बराक ओबामा सर, मैं आपसे नफरत करता हूं क्योंकि आपने शाहरुख खान का डायलॉग बड़े बड़े शहरों में बोला, लेकिन आपने मेरा विश्व प्रसिद्ध डायलॉग 'दो कौड़ी के लोग' नहीं बोला।'
हाल ही में भारत दौरे पर आए ओबामा ने सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अपने भाषण के दौरान शाहरुख की फिल्म 'डीडीएलजे' का मशहूर डायलॉग 'सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं' बोला था। इसके बाद शाहरूख ने भी ओबामा को धन्यवाद कहा था और अपने फैंस से वादा किया कि अगली बार उनसे छैयां छैयां पर डांस कराएंगे।
पढ़ें- KRK ने सलमान खान के खेमे में हाथ डाला
बहरहाल, इस बातों के बीच केआरके की जलन सामने आ गई। वैसे उनका यह विश्व प्रसिद्धा डॉयलोग शायद भारत में भी किसी को याद नहीं होगा। लिहाजा, ये कहकर इन्होंने खुद ही अपना मजाक उड़ा डाला है। लेकिन जैसा की आप जानते हैं, केआरके विवादित बयान देने में माहिर हैं। केआरके ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शायद ही किसी को अपने हमलों से बख्शा होगा। लिहाजा, इस बार इस बड़बोले एक्टर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी नहीं छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











