Wow जवान बेटियों के पिता ओबामा हुए शाहरुख के मुरीद!
हमारे भारत देश में पिता अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते हैं और जब भी बेटियों की शादी की बात आती है तो वो थोड़ा सा पसेसिव हो जाते हैं ये सोचकर कि उनकी बेटी का प्यार अब बंट जाएगा। खासतौर पर उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं उनकी बेटी अपने पिता को भूल अपने पति की ही होकर ना रह जाए। शायद यही वजह है कि शाहरुख खान को अक्सर बेटियों के पिता पसंद नहीं करते। क्योंकि आखिर हर लड़की को शाहरुख जैसा प्रेमी जो चाहिए होता है।

लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जो कि खूबसूरत बेटी के पिता हैं वो शाहरुख खान के फैन हैं। जैसा कि उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर डायलॉग बड़े बड़े देशों में बोला उससे ये साफ हो गया कि वो शाहरुख खान से इंप्रेस तो हैं ही। इस बात से पूरा बॉलीवुड थोड़ा सा हैरान है कि बराक ओबामा को सिर्फ शाहरुख खान ही क्यों इतना भाए।
खैर वो जो भी हो हमारे लिये तो यही खास बात है कि शाहरुख खान भले ही भारत के पिताओं में पसंद ना किये जाते हों लेकिन विदेश में तो उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फिर चाहे वो खुद बराक ओबामा ही क्यों ना हों। ये भी कहा जा सकता है कि कहीं ओबामा भी अपनी बेटियों के लिए शाहरुख जैसा प्यार करने वाला और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने वाला प्रेमी या पति तो नहीं चाहते। आखिर किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान का जादू यहां भी कायम है।


Click it and Unblock the Notifications











