बराक ओबामा ने जेनिफर एनिस्टन संग किया रिलेशन का ऐलान? जानिए रोमांटिक तस्वीर की पूरी सच्चाई

Barack Obama And Jennifer Aniston: पिछले लंबे समय से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन की अफेयर की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेनिफर एनिस्टन एक हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है। उनको कई सारी फेमस वेब सीरीज और फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
जेनिफर एनिस्टन ने अपने काम से काफी लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन जब से उनका नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से जुड़ा है तभी से वह लगातार चर्चा में है। हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को पूरी तरीके से खारिज भी किया। लेकिन अब इसी बीच जेनिफर और ओबामा की एक तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों बेहद क्लोज दिखाई दे रहे हैं। ओबामा और जेनिफर दोनों को ही एक दूसरे की बाहों में देखा जा सकता है और यह तस्वीर किसी बीच की नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें कि ओबामा और जेनिफर की यह तस्वीर पूरी तरीके से फेक है और इसे AI द्वारा जनरेट किया गया है।
हालांकि आपको बता दें कि जेनिफर एनिस्टन ने बराक ओबामा के साथ में अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी भी तोड़ी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह ओबामा से सिर्फ एक बार मिली है और उनसे ज्यादा वह मिशेल को जानती हैं। इससे यह तो साफ हो जाता है कि ओबामा और जेनिफर में कोई भी कनेक्शन नहीं है।
अगर हम जेनिफर की बात करें तो आपको बता दें कि उनका दो बार तलाक हो चुका है। उनकी पहली शादी हॉलीवुड एक्टर ब्रेड पेट के साथ में हुई थी और 5 साल के बाद तलाक हो गया। बाद में जेनिफर ने साल 2015 में 2 साल छोटे Justin Theroux के साथ में दूसरी शादी की थी और 2 साल में यह शादी भी टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications











