"बागी 3" के निर्माताओं ने 'भंकस' का नया पोस्टर किया शेयर, गाना कल होगा रिलीज!

फ़िल्म "बागी 3" ने अपने ट्रेलर में दमदार एक्शन दृश्यों के साथ देश में तहलका मचा दिया है और अब फ़िल्म के गाने पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइए। "बागी 3" का अगला गाना 'भंकस' कल रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक साझा की है और लिखते है,"Ronnie ke desi moves aur Siya ki kaatil adayon ke saath karegi puri duniya groove 💃🕺 #Bhankas song out tomorrow. #Baaghi3 #SajidNadiadwala @tigerjackieshroff @shraddhakapoor @riteishd @khan_ahmedasas @wardakhannadiadwala @tseries.official @foxstarhindi @tanishk_bagchi @bappilahiri_official_."

फ़िल्म के दोनों प्रमुख अभिनेता टाइगर और श्रद्धा ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह झलक साझा की है।"बागी 3" इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

baaghi 3

यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। गाने की इस नई झलक में दोनों प्रमुख अभिनेताओं के बीच सिज़लिंग केमिस्ट्री देखने मिल रही है।फ़िल्म का आगामी ट्रैक "भंकस" बप्पी लहरी के गीत का रीमेक है जो एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

मूल गीत को जनता द्वारा बेहद पसंद किया गया था और अब एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।बागी 3 के ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X