बागी 3 में बप्पी लहरी के गाने पर थिरकेंगे टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर- वायरल हुआ है वीडियो

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस समय एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज होकर काफी बड़ा हिट साबित हो चुका है और अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। निश्चित ही आप इसको जानकर काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी भी अपनी शानदार आवाज देते हुए नजर आने वाले है। गाने का टाइटल है 'भंकस'।

जी हां हाल ही में रिलीज हुए एक वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ है। इस वीडियो बप्पी लहरी, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और अहमद खान नजर आ रहे हैं। बता दें कि बप्पी लहरी के गाने को लेकर फैंस इंतजार में हैं।

baaghi 3, bappi lahiri, tiger shroff, shraddha kapoor, बागी 3, बप्पी लहरी, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर

गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ट्वीट करते हुए बताया है कि गाना 19 फरवरी को रिलीज होने वाला है। फिल्म बागी 3 के लिए टाइगर श्रॉफ ने काफी ज्यादा मेहनत की है। इसके साथ टाइगर ने अपना बॅाडी फैट भी काफी प्रतिशत तक कम किया है।

एक वेबसाइट की खबर अनुसार टाइगर ने अपने बॅाडी फैट को 10 से 12 प्रतिशत तक कम किया है। आपको बता दें कि इसे करना कोई आसान काम नहीं है। फिलहाल फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है और फिल्म 6 मार्च 2020 को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X