गप्पी से नाराज 'बप्पी'..

दरअसल बप्पी की नाराजगी है अजय काजोल की इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' से क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म में गप्पी नाम का किरदार उनसे मिलता जुलता है।
देखें टूनपुर के सुपरहीरो 'गप्पी' को
इसके खिलाफ बप्पी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और उन्होंने इस किरदार के साथ फिल्म को रिलीज करने पररोक लगाने की मांग की है। बप्पी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें अखबारों, मैगजीन और फिल्म के प्रचार कार्यक्रमों से पता चला है कि फिल्म में एक किरदार जिसका नाम गप्पी है जो उनसे मिलता-जुलता है।
बप्पी का मानना है इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। बप्पी ने ये भी कहा है कि उन्होंने इस तरह से किसी को उनके कार्टून का प्रयोग करने की इजाजत नहीं दी है। इसलिए या तो इस किरदार को फिल्म से हटाया जाए या फिर उसका लुक बदला जाए।
इतना ही नहीं बप्पी दा चाहते हैं कि फिल्म निर्माता कंपनी उनसे सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगे। अब अजय देवगन को क्या पता था कि सबको हंसाने चले गप्पी से बप्पी दा ही इतना नाराज हो जाएंगे और अजय को लेन के देने पड़ जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications