बैंक चोर का पोस्टर OUT...घोड़ा..हाथी और रितेश देशमुख..देखिए आप भी
रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म बैंक चोर का पोस्टर आउट हो चुका है। देखिए रितेश देशमुख का अलग अवतार।
रितेश देशमुख की सालों से अटकी फिल्म बैंक चोर का पहला पोस्टर रिलीद हो गया है जिसे देखकर आप भी कुछ देर तक समझने की कोशिश करेंगे की आखिर फिल्म में है क्या। जी हां फिल्म को प्रोड्यूस यशराज प्रोडक्शन कर रही है । आपको बता दें कि पहले इस फिल्म में कपिल शर्मा को लिया जाना था।
[Teaser - मेरी प्यारी बिंदु ..पहली झलक शानदार..अब फिल्म का इंतजार]
फिल्म 16 जून को रिलीज होगी वैसे आपको फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात बता दें कि फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा विवेक आनंद ओबरॉय और रेहा चक्रवर्ती हैं। फिल्म तीन बैंक चोर की कहानी है जो बैंक लूटना चाहते हैं।

इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि ये पहली फिल्म होगी जो 16डी टेक्नोलॉजी में रिलीज हो रही है। मतलब की फिल्म देखने के साथ साथ आप सुगंध, टच भी महसूस कर पाएंगे। हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल यशराज फिल्म्स ने नहीं की है।
अब फिल्म कैसी होगी इसके लिए 16 जून तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











