TRAILER: इंतज़ार खत्म.. जॉन, ऋतिक, आमिर के बाद.. DHOOM मचाने आए बैंक चोर
रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म बैंक चोर का ऑफिशियर ट्रेलर देंखे यहां।
धूम सीरिज की जबरदस्त म्यूजिक के साथ शुरू होता है ये ट्रेलर.. सामने आते हैं जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, आमिर खान.... और फिर.. फिर होता है एक ट्विस्ट। सबसे खतरनाक, कूल और स्मार्ट चोर के बाद असली चोर बैंक लूटने आ गया है।
First LOOK: ये रहे बॉलीवुड के दाऊद इब्राहिम.. दमदार..
रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म बैंक चोर का आखिरकार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश अपने दो साथियों के बाद बैंक लूटने आते हैं.. और ट्रेलर की मानें तो यह कतई बेकार चोर हैं। वहीं, फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं जो सीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है।
फिल्म का ट्रेलर ठीकठाक मजेदार है। सभी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बंपी ने किया है। 'बैंक चोर' 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी यशराज बैनर का यूथ प्रोडक्शन हाउस Y-Films ने उठाया है।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
