TEASER: ये भी बन गए बॉलीवुड के 'रॉकस्टार'.. धमाकेदार टीजर
रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 'बैंजो' का आफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर से साफ है कि फिल्म में रितेश रॉकस्टार के किरदार में नजर आएंगे। जबकि नरगिस काफी अलग तरह के लुक में दिख रही हैं।
'बंजो' एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव.. रवि अवार्ड विनिंग फिल्ममेकर हैं, जो बंजो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
''मैं अक्षय कुमार या किसी भी और सुपरस्टार से नहीं डरता....''
बहरहाल, रितेश के लिए थोड़ी मुश्किल यह भी हो सकती है कि इस साल फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर भी रॉकस्टार की भूमिका में ही दिख रहे हैं और उनके लुक को काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है और लोग काफी सराह रहे हैं। ऐसे में रितेश कितने फैंस इकट्ठे कर पाएंगे.. यह तो फिल्म रिलीज के साथ ही पता चलेगा।
बंजो 19 अगस्त को रिलीज होगी। यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications














