Jawan की रिलीज को लेकर बांग्लादेशियों ने काटा बवाल, बोले- 'बर्बाद हो जाएगी हमारी फिल्म इंड्स्ट्री'

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर ऐसा माहौल बना हुआ है कि कहा जा रहा है कि ये अपने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड बनाने वाली हैँ। हालांकि इस वक्त जो खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है वो किसी को भी चौंका सकती है।
पता चला है कि जवान की रिलीज के कारण वहां के स्थानीय फिल्ममेकर्स काफी नाराज हैं क्योंकि उनकी फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। SAFTA समझौते के तहत खराब प्रदर्शन करने वाली स्थानीय फिल्मों को हाई बजट हिंदी फिल्मों के साथ बदल दिया जा रहा है।
उनका कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो बांग्लादेश सिनेमा इंडस्ट्री को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है। जवान 7 सितंबर को रिलीज हो रही है जबकि 8 सितंबर को बांग्लादेश की कुछ फिल्में आ रही हैं। हालांकि इसको लेकर क्या फैसला लिया जाता है ये तो वक्त ही बताएगा।
इस खबर से इतना तय है कि जवान की रिलीज पर बांग्लादेश में बवाल हो सकता है। बांग्लादेश पिछले कुछ समय से अच्छी अच्छी फिल्में बना रहा है। इस लिस्ट में 'हवा', 'पोरन', 'प्रियोटोमा' और 'शूरोंगो' जैसी फिल्में हैं जो कि पसंद की गई हैं और कमाई भी शानदार रही है।
शाहरुख खान की 'जवान' के कारण दो बांग्लादेशी फिल्में शेड्यूल की गई थीं, जिसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसी वजह से लोगों में आक्रोश है और कुछ बांग्लादेशी इसके विरोध में खड़े हैं। इस पूरे मामले में शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
जवान को काफी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है और इस फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा में रिलीज किया गया था। अब देखने वाली बात होगी कि पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करती है।


Click it and Unblock the Notifications