..................... Bangladeshi Feminist Writer Taslima Nasreen, Slammed Porn Star SunnyLeone, Rising Popularity, Country, बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन, पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर निशाना, लोकप्रियता, देश - Hindi Filmibeat

सन्नी को देख अब पॉर्न एक्ट्रेस बनेंगी हमारी बेटियां: तस्लीमा

By Belal Jafri

मुंबई। बॉलीवुड में कोई अभिनेता या अभिनेत्री तब तक कामयाब नहीं होता जब तक समीक्षक उसकी समीक्षा न करें ये समीक्षाएं कुछ एक सितारों की शान में चार चाँद लगा देती हैं तो वहीं इन समीक्षाओं में इतनी ताकात जरूर होती है कि ये किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री की दुकान बंद करवा दें। कुछ इसी तर्ज पर आजकल नजर आ रही हैं बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन जिन्होंने मॉडल पूनम पाण्डेय पर भड़ास निकालने के बाद अब पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर अपना निशाना साधा है।

sunny leone

तस्लीमा का मानना है कि सन्नी को सेलिब्रिटी बनाकर पेश किया जाएगा तो बेटियां इंजीनियर, डॉक्टर या एस्ट्रोनॉट बनने के बजाये पॉर्न एक्ट्रेस बनने के सपने देखेंगी।
आपको बताते चलें की तस्लीमा ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर सन्नी के ऊपर गुस्सा जाहिर किया। तस्लीमा इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि आखिर भारत जैसे संस्कृतियों वाले देश में पोर्न स्टार सन्नी को इतनी अहमियत क्यों दी जा रही है।

गौरतलब है की कि सन्नी पिछले साल रियालिटी शो 'बिग बॉस 5' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद तो जैसे फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए फिल्मों की लाइन लग गयी जहां उन्हें जिस्म 2 रागिनी एमएमएस जैसी अच्छी फिल्मों के अलावा कई सारे विज्ञापन मिलें हैं। बहरहाल, अब यह देखना एक दिलचस्प बात होगी की आखिर तस्लीमा के इन कमेंट्स पर सन्नीजवाब में क्या कहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X