बहन से हुआ प्यार, कर लिया निकाह! बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की लव स्टोरी चर्चा में, भड़के लोग
Mustafizur Rahman's love story: हाल ही में बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर बवाल मचा रहा है। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने नीलामी के दौरान मुस्तफिजुर रहमान को खरीद लिया था और इसके बाद बवाल मच गया था।

हालांकि बीसीसीआई ने उसको रिलीज कर दिया है। इस पूरे मामले के दौरान अब क्रिकेटर मुस्तफिजुर काफी चर्चा में आ गए हैं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खुले हैं।
बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान की लव स्टोरी और शादी की कहानी काफी हैरान करने वाली और फिल्मी है क्योंकि उनको रिश्ते में लगती बहन से ही प्यार हो गया था। जी हां, ये उनकी सगी नहीं बल्कि चचेरी बहन है।
कर लिया निकाह
अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से बांग्लादेश को कई मैच जितवाने वाले मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में शादी की थी। बता दें कि उनका दिल अपनी चचेरी बहन साम्या परवीन पर आ गया था और डेटिंग के बाद उन्होने उन्ही से शादी कर ली थी। खबरें हैं कि शादी से पहले साम्या परवीन और मुस्तफिजुर रहमान 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि इस शादी से उनका खानदान बहुत खुश था और यही कारण है कि बिना किसी रोक टोक के उनकी शादी हो गई। मुस्तफिजुर रहमान ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि काफी शांत रहते हैं और अपनी निजी लाइफ को खबरों से दूर रखते हैं।
लोगों के कमेंट्स
मुस्तफिजुर रहमान की शादी और उनकी लव स्टोरी के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''थू है ऐसे लोगों पर।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''शर्म नहीं आई रे।'' एक ने लिखा, ''जिस चीज के बारे में पता ना हो उसको बुरा भला नहीं कहा जाता।'' एक ने लिखा, ''भाई बहन बन गए पती पत्नी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए क्रिकेटर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications










