मर्डर के आरोप में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार की गई मशहूर एक्ट्रेस, थाईलैंड जा रही थी हसीना, क्या है पूरा मामला?

news

Bangladeshi Actress Nusraat Faria Arrested- पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को ढाका एयरपोर्ट पर मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस एकदम शॉक्ड हैं।

बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड इस एक्ट्रेस पर काफी गंभीर आरोप हैं। बता दें कि ये एक्ट्रेस बॉलीवुड से नहीं बल्कि बांग्लादेश है और इसने बांग्लेदेशी पूर्व पीएम शेख हसीना का किरदार निभाया था।

फारिया ने बीते साल 2024 में 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' नाम की एक बायोपिक की थी जिसमें शेख हसीना बनकर उन्होने पूरी दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की थी। अब वो मुश्किल में हैं। उनको लेकर आरोप है कि जुलाई 2024 में शेख हसीना के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में हत्या हुई थी और इस मामले में उनका नाम भी जोड़ा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला है?

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो में छपी एक खबर की मानें तो अभिनेत्री का नाम तब चर्चा में आया था जब फिल्म के दौरान सरकार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस दौरान हत्या करने की कोशिश के आरोप कई लोगों पर लगे इसमें एक नाम नुसरत फारिया का भी है।

यही कारण है कि हाल ही में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के समय में वो ढाका एयरपोर्ट पर थी और थाईलैंड जा रहीं थीं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर बड्डा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पुष्टि की और कहा कि एक्ट्रेस को अरेस्ट किया गया है। देखने वाली बात होगी कि मामला इसके बाद क्या नया मोड़ लेता है।

सोशल मीडिया पर मशहूर

नुसरत फारिया पहले आरजे थीं और बाद में उन्होने अभिनय क्षेत्र में धमाका कर दिया था। अब वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और उनको करीब 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जैसे ही उनकी कोई तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं वो वायरल हो जाते है। फारिया 31 साल की हैं और बला की खूबसूरत हैं।

Take a Poll

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X