बांग्लादेश में भीड़ ने हिंदू सिंगर का घर फूंका… एक्टर शान्तो खान की पीट-पीटकर हत्या

Actor Killed In Bangladesh Violence: पड़ौसी मुल्क बांग्लादेश में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर हिंसा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। हिंसा का शिकार बांग्लादेशी स्टार भी हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि हिंदू सिंगर राहुल आनंद के घर भीड़ ने आग लगा दी है। वहीं, एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
एक्टर के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं, वे एक फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसकी पुष्टि बांग्ला चलचित्र ने सोशल मीडिया पर की है।
सिंगर राहुल आनंद के ढाका स्थित धानमोंडि घर में सोमवार दोपहर को लोगों ने निशाना बनाया है। इस हमले में वे, उनकी पत्नी और बच्चे भागने में कामयाब रहे। इतना ही नहीं, आग लगाने के साथ-साथ हमलावरों ने सिंगर के घर से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी चुरा लिए।
बांग्लादेशी अखबार से बातचीत में सिंगर के करीबी ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर का गेट तोड़कर सब कुछ तबाह करना शुरू किया। वे फर्नीचर से लेकर कीमती सामान तक सब कुछ चुरा ले गए। इसके बाद उन्होंने पूरे घर में आग लगा दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शान्तो खान और उनके पिता सलीम सोमवार दोपहर अपने घर से फरक्काबाद बाजार में उपद्रव में शामिल हो गए थे। इस दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उस समय तो उन्होंने खुद को बचा लिया, लेकिन बाद में हमलावरों ने दोनों की हत्या कर दी।
बता दें कि सलीम बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और शेख हसीना के पिता मुजीबुर रहमान पर बनी फिल्म के प्रोड्यूसर थे। वहीं, उनके बेटे और एक्टर शान्तों खान ने इस फिल्म में मुजीबुर का किरदार अदा किया था। इन घटनाओं के बाद से बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में काफी डर का माहौल है।


Click it and Unblock the Notifications











