ऋत्विक घटक को याद किया बांग्लादेश ने

समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने अपने शुक्रवार के अंक में लिखा है, "अब घटक की फिल्मों को भारत और भारत के बाहर देखा और समझा जा रहा है। बांग्ला फिल्म निर्देशकों में उनकी तुलना सत्यजीत रे और मृणाल सेन जैसे निर्देशकों से की जा सकती है। इससे पहले शायद ही कभी उन्हें बांग्लादेश में समारोहपूर्वक याद किया गया हो।" समारोह में ऋत्विक की भतीजियां रीना चक्रवर्ती और अरोमा दत्त भी उपस्थित थीं।
घटक का जन्म ढाका में हुआ था और 1947 में भारत विभाजन के बाद कोलकाता जाने से पहले वह लंबे समय तक वहां रहे थे। अरोमा कहती हैं कि घटक बांग्लादेश छोड़कर जाने से बहुत व्यथित थे। बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद घटक 1972 में सत्यजीत रे के साथ यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ऋत्विक घटक बांग्लादेश बॉलीवुड भरतीय सिनेमा सत्यजीत रे bangladesh bollywood indian cinema ritwik ghatak satyajit re


Click it and Unblock the Notifications