Nora Fatehi के शो के लिए बांग्लादेश ने नहीं दी इजाजत, कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, ये है कारण?

nora fatehi

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अक्सर अपनी दमदार परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में रहतीं हैं और हर देश में उनके फैंस मौजूद हैं। लेकिन इस वक्त बांग्लादेश से एक ऐसी खबर आ रही है जो किस चौकाने वाली है। दरअसल बांग्लादेश ने नोरा फतेही को अपने देश में आकर परफॉर्म करने से मना कर दिया है। जी हां, उनको एक कार्यक्रम के लिए अनुमति चाहिए थे लेकिन ऐसा करने से देश ने मना कर दिया है। इसके पीछे कारण बताते हुए बांग्लादेश ने कहा है कि,

"वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से" अनुमति नहीं दी गई थी। महिला नेतृत्व निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नोरा को नृत्य और पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित किया गया था।

इस खबर के बाद लगातार सोशल मीडिया पर नोरा को लेकर पोस्ट किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही 18 नवंबर को ढाका में वुमन लीडरशिप कॉपोरेशन द्वारा आयोजित एक इवेंट में डांस परफॉर्म करने वाली थीं लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो पाया है।

बता दें कि नोरा फतेही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और उनके लाइव परफॉर्मेंस भी होती रहती हैं। फिलहाल वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं,

लेकिन उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं। नोरा फतेही की कुछ शानदार तस्वीरें भी बीच से इस वक्त वायरल हो रहीं हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को लेकर अक्सर रिएक्ट करते हैं और साझा भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X