#BollywoodBan: लो इस देश में नहीं बजेगें अब बॉलीवुड गाने !
[बॉलीवुड न्यूज] ऐसा लगता है कुछ समय के लिए 'बैन' शब्द पर भी बैन लगा देना चाहिए। भारत सरकार पोर्न साइट्स पर बैन लगाया। वहीं, बांग्लादेश ने एक कदम और आगे बढ़कर बॉलीवुड फिल्मों के गानों पर बैन लगा डाला। लोग सरकार के इस कदम से काफी गुस्से में हैं।

बता दें, मंगलवार को दिन भर #WhyBanBollywood ट्विटर पर ट्रेंड होता रहा। एक बांग्लादेशी वेबसाइट के मुताबिक हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि हिन्दी, भारतीय बांग्ला और अन्य फिल्मों के गानों को मोबाइल ऑपरेटर्स वैल्यू एडेड सर्विस (वीएएस) के तहत उपयोग नहीं कर सकते हैं।
#PornBan: सोनम कपूर से लेकर KHAN..सबने उतारा सरकार पर गुस्सा!
गौरतलब है कि इससे पहले भी बांग्लादेश बॉलीवुड फिल्मों पर बैन लगा चुका है। उनका कहना था कि भारतीय फिल्मों की वजह से वहां की फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, वह बैन इम्पोर्ट पॉलिसी में चेंज के साथ 2013 में हटा लिया था।
बांग्लादेश के इस कदम का ट्विटर पर काफी विरोध किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











