बाहुबली - बजरंगी भाईजान का डर.. घिसक गई इस फिल्म की डेट
[बॉलीवुड न्यूज] आखिर जिसका डर था.. वही हुआ। अजय देवगन की दृश्यम की वजह से तो नहीं, लेकिन बजरंगी भाईजान और बाहुबली की बेजोड़ सफलता को देखते हुए फिल्म बंगिस्तान की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। जी हां, रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट की यह फिल्म अब 31 जुलाई नहीं.. बल्कि 7 अगस्त को रिलीज होगी।

करण अंशुमान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए पहले से ही अजय देवगन की दृश्यम को खतरा माना जा रहा था। वही, बजरंगी भाईजान और बाहुबली की धमाकेदार सक्सेस फिल्म के लिए खतरा बन सकती थी।
TRAILER: यहां देखिए बंगिस्तान का ट्रेलर
बता दें, हाल ही में फिल्म को पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी में पाकिस्तान विरोधी कंटेट होने की आशंका जताई गई है, जिसके बाद उसे बैन करना ही उचित समझा गया।
बंगिस्तान में रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलीन फर्नाडीज मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म व्यंग्यात्मक है, लेकिन निर्देशक ने कहा कि इसमें पाकिस्तान या मुस्लिम विरोधी कुछ भी नहीं। बहरहाल, अब फिल्म में क्या है..यह देखने के लिए 7 अगस्त तक इंतजार करना होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














