#BangaloreCase..सलीम खान ने पीएम मोदी से की कड़ा कदम उठाने की अपील..आमिर ने घटना को बताया शर्मनाक
बेंगलुरू मोलेस्टेशन केस पर सलीम खान ने पीएम मोदी से कड़ा कदम उठाने की अपील की। वहीं आमिर खान ने इस घटना को शर्मनाक बताया।
बेंगलुरू में हुए मोलेस्टेशन का केस दिन-ब-दिन आगे बढ़ता ही जा रहा है। पूरा देश इसके खिलाफ रोष में है। नए साल के मौके पर हुए केस पर पटकथा लेखक सलीम खान ने पीएम नरेंद्र मोदी से कड़ा कदम उठाने की अपील की है। इसी के साथ आमिर खान ने भी इस घटना को काफी शर्मनाक बताया है।

सलीम खान ने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई आप कई बार कह चुके हैं कि भारत के युवा देश को आगे ले जाएंगे।
#Drugs: कंगना 'अफीम'.. आलिया 'कोकैन'.. सलमान खान भी ड्रग्स से नहीं बचे!
लेकिन इस बार बेंगलुरु में जो हुआ वो वाकई में शर्मनाक है। इसके लिए आपको कड़ा कदम उठाना चाहिए। सलीम ने कहा कि एक समय था जब हम भी युवा हुआ करते थे, लेकिन हमारे समय में ऐसा कभी नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











