बीवी को मारा एक अर्जुन ने दोषी बना दूसरा!

इस घटना के तुरंत बाद ही मीडिया ने किसी कंफ्यूजन के चलते अर्जुन सार्जा नाम के एक दूसरे एक्टर जो की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मशहूर है की तस्वीर इस खबर के साथ पब्लिश कर दी। अर्जुन सर्जा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ा फिल्म ईंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का एक्शन किंग कहा जाता है। अर्जुन की तस्वीर छाप कर मीडिया ने एक बहुत ही असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना काम किया है।
अर्जुन को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने मीडिया को बयान दिया कन्नड़ा फिल्म एक्टर अर्जुन को आज अपनी बीवी को पिछले कई महीनों से प्रताड़ित करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। अर्जुन जो की 34 साल के हैं की दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी लताश्री की शिकायत पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
बताया गया कि अर्जुन पिछले कई महीनों से शराब के नशे में अपनी पत्नी को दहेज ना लाने की बात पर मारते थे। हालांकि दोनों की लव मैरिज हुई थी। अर्जुन से डरकर उनकी पत्नी पिछले तीन महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी लेकिन कुछ दिन पहले अर्जुन ने अपनी ससुराल में आकर भी काफी बवाल किया और सेक्युरिटी गार्ड के साथ साथ अपनी पत्नी को गालियां और अपशब्द कहे। फिल्हाल अर्जुन पुलिस की हिरासत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











