'बैंग-बैंग' vs 'हैदर'..कौन जीतेगा बॉक्सऑफिस फाइट?
इस शुक्रवार को दो बड़ी और मोस्ट अवेटड फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक का नाम है 'बैंग-बैंग' तो दूसरी का नाम है 'हैदर'। एक एकदम मार्डन पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है तो एक पारंपरिक दशा-दिशाओं से सजी फिल्म हैं। एक हॉलीवुड की हिट फिल्म की रीमेक है तो एक मशहूर उपन्यासकार की लेखनी पर बनायी फिल्म है।
कुल मिलाकर इस शुक्रवार को दो कड़ी फिल्मों का मुकाबला है और दोनों ही फिल्में बड़े सितारों से सजी फिल्में हैं तो दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त पैसे खर्चे हुए हैं। दोनो ही फिल्में क्लासिक सिनेमा कही जा रही हैं जिन्हें इंडियन मॉस के लिए बनाया गया है।
Must Click: शाहिद की फिल्म 'हैदर' की हैरान कर देने वाली तस्वीरें..
जहां 'बैंग-बैंग' में हॉलीवुड टाइप का एक्शन और रोमांस दिखेगा तो वहीं 'हैदर' में संजिदगी और कश्मीर की वादिया दिखेंगीं। जहां रितिक ने 'बैंग-बैंग' को अपनी लाइफ की अब तक की सबसे टफ फिल्म बताई है तो वहीं दूसरी तरफ 'हैदर' को शाहिद कपूर ने अपनी लाइफ की बेस्ट फिल्म बताई है।
अब देखते हैं कि 'बैंग-बैंग' vs 'हैदर' में किस पर दर्शकों की नजरें इनायत होती हैं। कहना गलत ना होगा कि मुकाबला जबरदस्त हैं।
आईये डालते हैं एक नजर 'बैंग-बैंग' और 'हैदर' की खास बातों पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications