रितिक की बैंग बैंग का पहला गीत तू मेरी... रिलीज, देखें वीडियो
मुंबई। रितिक रौशन की फिल्म तू बैंग बैंग का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म पर चर्चाओं के बाजार को गर्म करने के लिये बैंग बैंग का पहला गीत तू मेरी रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया, जिसमें रितिक और कैटरीना को बेहद मनमोहक अंदाज में पेश किया गया है।
गीत बेहतरीन है और आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। बैंग बैंग में रितिक का डांस एक अलग अंदाज में दर्शकों को देखने को मिलेगा।
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में ऐक्शन, रोमांस और बेहतरीन डांस होगा। कैटरीना के दिलकश अंदाज को देखने के बाद एक बार फिर आप उनके फैन जरूर हो जायेंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
वीडियो में देखें फिल्म का पहला गीत-


Click it and Unblock the Notifications
