आपको दिवाना बना देगा बैंग बैंग का 'मेहरबान' सांग
रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग उस समय से चर्चा में है जबसे फिल्म के लिए रितिक व कैटरीना का चुनाव हुआ। बतौर कपल रितिक और कैटरीना कैफ ने जोया अख्तर की फिल्म जिदंगी ना मिलेगी दोबारा में पहली बार नजर आए थे और लोगों को ये जोड़ी बेहद पसंद आई। उसके बाद से लोग रितिक व कैट की जोड़ी को दोबारा से परदे पर देखने को बेताब थे। आखिरकार बैंग बैंग दर्शकों की इस हसरत को पूरा करने जा रही है।
बैंग बैंग के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यू ट्यूब पर धूम मचा दी। उसके बाद रिलीज हुआ बैंग बैंग का पहला गाना तू मेरी जो कि यू ट्यूब पर हिट रहा। इस गाने ने कुछ ही दिनों में करीब 44 लाख हिट्स पाए और लोगों ने बार बार इस गाने को सुना। हाल ही में बैंग बैंग का दूसरा गाना मेहरबान हुआ रिलीज हुआ है जो कि दर्शकों को एक बार फिर से अचंभित किये हुए है।
देखें विडियो-मेहरबान हुआ
मेहरबान हुआ एक रोमांटिक गाना है जो कि लोगों को पसंद आ रहा है। गाने को अभी तक 66 हजार लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है। लोगों के लिए ये एक नये एडीक्शन जैसा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications