कैट-रितिक की बैंग बैंग साल 2014 की दूसरी सबसे बड़ी हिट
रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की बैंग बैंग बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों से बहुत ही मजबूती से टिकी हई है। बैंग बैंग ने रिलीज के दूसरे हफ्ते के सोमवार को करीब 3 करोड़ की कमाई की। तीन करोड़ की कमाई के साथ ही बैंग बैंग का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 157.68 करोड़ पार कर गया। बैंग बैंग अब साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।
2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्म है किक जिसने करीब 233 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया है। किक को ओवरसीज रिकॉर्ड को तो बैंग बैंग ने तोड़ दिया है लेकिन किक के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ पाना फिल्हाल थोड़ा मुश्किल नज़र आ रहा है। लेकिन बैंग बैंग के पास अभी भी दो हफ्ते हैं जिसमें वो अच्छी कमाई करके किक को टक्कर दे सकती है।
फिल्हाल बैंग बैंग साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट तो बन चुकी है। लेकिन अभी शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर और आमिर खान की पीके का रिलीज होना बाकी है। उसके बाद ही पता चलेगा कि 2014 की टॉप 3 फिल्में कौन सी है। बैंग बैंग से पहले फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी रितकि व कैट की जोड़ी को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। सभी को ये जोड़ी बेहद पसंद आई थी।
बैंग बैंग की सफलता के पीछे भी इस जोड़ी व रितिक के बेहतरीन स्टंट सीक्वेंस का कमाल है।


Click it and Unblock the Notifications
