'बैंग बैंग' का कमाल, दुनियाभर में कमाए 175.61 करोड़

एक और जहां रितिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत 'बैंग बैंग' ने महज तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 71.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने रिलीज के बाद पहले चार दिनों में दुनियाभर से 175.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक बयान में कहा गया कि दो अक्टूबर को रिलीज हुई 'बैंग बैंग' ने भारत में 134.47 करोड़ और विदेशों में 41.14 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्मकार करण जौहर ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर इसकी तारीफ में लिखा, "रितिक रोशन अपने आचरण से हर तरह से सुपरस्टार हैं। 'बैंग बैंग' में उनका हर एक मूव किस्मत की दस्तक है।"

इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पहले ही मीडिया को बताया था कि हमारी फिल्म के गाने और एक्शन पहले ही लोगों को अच्छे लग रहे हैं ऐसे में हमें लगता है कि फिल्म आसानी से अपनी लागत वसूल लेगी।

आपको बता दें कि एक्शन-रोमांस से भरी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है।फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है । फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक है। फिल्म के गानों ने धूम मचा दी है, लोग फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म 'बैंग बैंग' में डैनी डेंजोंग्पा, जावेद जाफरी, दीप्ति नवल, कंवलजीत सिंह और जिम्मी शेरगिल भी हैं। फिल्म प्रॉग, लंदन और शिमला सरीखी खूबसूरत जगहों पर फिल्माई गई है।

आईये डालते हैं फिल्म 'बैंग बैंग' की तस्वीरों पर एक नजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X