बैंग-बैंग, हेट स्टोरी 2...पोस्टर्स जिन्होंने तोड़ी हदें..

जो दिखता है वो बिकता है ये कहावत तो आपने सुनी हो होगी। हालांकि ये कहावत काफी पुरानी है लेकिन आज भी हमारी इंडस्ट्री पर पूरी तरह से फिट बैठती है। आज हमारी फिल्मों में जितना दिखावा, खुलापन ज्यादा होता है फिल्म उतनी ही चलती है। यहां तक कि फिल्म की रिलीज से पहले रिलीज होने वाले पोस्टर्स, ट्रेसर वगैरह में भी जितना ज्यादा हॉटनेस और सेक्सी कपड़ों, सीन्स को डाला जाता है फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता भी उतनी ही बढ़ती जाती है। हाल ही में रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की भी फिल्म बैंग बैंग का ऑफीशियल पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों को काफी हॉट दिखाया गया है।

बैंग-बैंग के पोस्टर के रिलीज होती ही लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी और इस पोस्टर को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रमोट किया गया। बैंग बैंग के अलावा सुरवीन चावला की जल्द ही रिलीज होने जा रही पहली फिल्म हेट स्टोरी 2 का पोस्टर भी कुछ कम हॉट नहीं है। इस पोस्टर में सुरवीन चावला ने सिर्फ एक लेनिन बेडशीट को ओढ़कर अपना शरीर छुपाया है।

यही नहीं बल्कि हाल ही में फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए वरुण धवन और आलिया भट्ट ने भी एक क्यूट सा किसिंग सीन शूट किया है और फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर पर ये सीन रेड फ्रेम के अंदर लगाया गया है। फिल्म को ओरिजनल पोस्टर में वरुण धवन को आलिया भट्ट के गाल पर किस करते दिखाया गया है। कुछ पुरानी फिल्मों के बोल्ड पोस्टर्स के नाम लें तो उनमें सन्नी लियोन की रागिनी एमएमएस 2, जहर आदि शामिल है।

तो आइये कुछ लेटेस्ट फिल्मों को हॉट व बोल्ड पोस्टर्स पर डालते हैं नज़र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X