बैंग बैंग का फर्स्ट लुक, रितिक-कैटरीना की वाइल्ड और सेक्सी जोड़ी

इससे पहले रितिक और कैटरीना फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में नज़र आ चुके हैं और फिल्म में लोगों ने इस जोड़ी को बहुत सराहा है। खासतौर पर रितिक और कैट के हॉट किसिंग सीन ने तो खलबली ही मचा दी थी। अब देखते हैं कि बैंग बैंग को हॉट बनाने के लिए रितिक और कैट क्या कितने हॉट सीन्स डाले हैं। फिल्हाल अभी तक मिली खबरों के अनुसार बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक रौशन थोड़ा सा परेशान थे क्योंकि उसी समय रितिक और सुजैन का तलाक हुआ था और इस तलाक के पीछे कैटरीना कैफ को भी वजह बताया जा रहा था। इस वजह से शूटिंग के दौरान कैटरीना भी रितिक के साथ सहज नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक और कैट के बीच वो स्पार्क नहीं नज़र आ रहा था जो कि इससे पहले दोनों के बीच देखा गया था। रितिक और कैटरीना अपनी शूटिंग करने के बाद सीधे अपनी वैनिटी वैन चले जाते थे और वहां पर ही बैठे रहते थे। ना ही क्रू के साथ और ना ही एक दूसरे के साथ उन्हें वक्त बिताते देखा गया। रितिक रौशन तो पहले से ही अपने परिवार के टूटने से काफी दुखी और हताश थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। अपनी तरफ से बैंग बैंग की शूटिंग पर उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया।
हालांकि बैंग बैंग के अलावा उसी समय आ रही कुछ और फिल्मों के ऑफर्स को रितिक ने ठुकरा दिया क्योंकि वो अपनी फिल्मों को खत्म करके थोड़ा वक्त खुद को भी देना चाहते थे। बैंग बैंग में रितिक रौशन के बेहतरीन डांसिंग मूव्स देखने को मिलेंगे। उन्होंने कई सारे अलग अलग तरह के डासिंग स्टाइल को यूज किया है जिससे रितिक का फोर्टे जो कि डासं है वो निखर के सामने आए।


Click it and Unblock the Notifications