'बैंग-बैंग' ने छूआ 200 करोड़ का आंकडा, जश्न ही जश्न
रितिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत 'बैंग-बैंग' बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 201.51 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
एक बयान में बताया गया कि 'बैंग बैंग' ने भारत में 156.41 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बाजार में इसने 45.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्मकार करण जौहर ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर इसकी तारीफ में लिखा, "रितिक रोशन अपने आचरण से हर तरह से सुपरस्टार हैं। 'बैंग बैंग' में उनका हर एक मूव किस्मत की दस्तक है।"
आपको बता दें कि एक्शन-रोमांस से भरी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है।फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है । फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक है। फिल्म के गानों ने धूम मचा दी है, लोग फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म 'बैंग बैंग' में डैनी डेंजोंग्पा, जावेद जाफरी, दीप्ति नवल, कंवलजीत सिंह और जिम्मी शेरगिल भी हैं। फिल्म प्रॉग, लंदन और शिमला सरीखी खूबसूरत जगहों पर फिल्माई गई है।


Click it and Unblock the Notifications












