Box Office- हैप्पी न्यू ईयर के लिए बैंग बैंग का अल्टीमेट टारगेट
रितिक रौशन व कैटरीना कैफ की बैंग बैंग जो कि दो हफ्ते पहले ही रिलीज हुई है ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। मात्र दो हफ्तों में ही बैंग बैंग ने 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दूसरे हफ्ते में बैंग बैंग ने करीब 20 करोड़ की कमाई की है जो कि बेहतरीन है। फिल्म को क्रिटिक्स व लोगों की तरफ से काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है।
बैंग बैंग ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 4.9 करोड़, शनिवार को 6.3 करोड़ व रविवार को 8.3 करोड़ के करीब कमाई की है। कुल मिलाकर दूसरे वीकेंड के तीन दिनों में बैंग बैंग ने 19.23 करोड़ की कमाई की। वीकेंड के बाद बैंग बैंग का कुल कलेक्शन 150 करोड़ के पार होकर करीब 154.68 तक पहुंच गया। विदेशों में भी बैंग बैंग काफी अच्छी कमाई कर रही है और इस हिसाब से यूं लग रहा है कि बैंग बैंग दो हफ्तों बाद रिलीज होने जा रही हैप्पी न्यू ईयर के लिए एक बड़ा टारगेट रखेगा।
बैंग बैंग ने विदेशों में बाकी कई फिल्मों द्वारा बनाए गये रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है और आने वालो दो हफ्तों में फिल्म और भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications