बैंग बैंग दूसरे बुधवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। बैंग बैंग ने रिलीज के दूसरे बुधवार को करीब 3.41 करोड़ की कमाई की और इसके बाद अभी तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 169.19 करोड़ तक पहुंच गया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बैंग बैंग को बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है।
ओवरसीज में तो बैंग बैंग ने शाहरुख खान की जब तक है जान और सलमान खान की किक तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्हाल बैंग बैंग ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। कुल मिलाकर बैंग बैंग का ओवरसीज कलेक्शन है 308.8 करोड़। इसके बाद भी बैंग बैंग मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आने वाले एक हफ्ते में भी अच्छा बिजनेस करेगी।
चूंकि अगले हफ्ते शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर भी रिलीज होने वाली है तो उसके बाद बैंग बैंग के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आने की संभावना है। बैंग बैंग की स्क्रीन्स भी कम होगी और साथ ही लोग जो हैप्पी न्यू ईयर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो हैप्पी न्यू ईयर देखने में ही उत्सुकता दिखाएंगे। फिल्हाल बैंग बैंग के पास एक और वीकेंड है बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications
