रेड कार्पेट पर अतरंगी ड्रेस पहन कर आईं सुष्मिता, हुमा और वामिका, इस एक्ट्रेस की ड्रेस देख लोग बोले- छी छी!

bandra met gala

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिनों कोई ना कोई इवेंट या पार्टी का आयोजन होता ही रहता है, लेकिन रविवार को बांद्रा में मेट गाला इवेंट का आयोजन हुआ था। जिसमें तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को एक छत के नीचे देखा गया। बता दें कि इस इवेंट में जहां सुष्मिता सेन ट्रांसपेरेंट लुक में नजर आईं। वहीं तनिषा मुखर्जी के कपड़े देख लोग आग बबूला हो गए। हुमा कुरैशी और वामिका गब्बी के कपड़े देखकर तो लोगों ने तौबा कर ली। जहां कुछ एक्ट्रेसेस की जमकर आलोचना हो रही है वहीं कुछ एक्ट्रेसेस की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। चलिए देखते हैं कि किसने क्या पहना है।

तनिषा मुखर्जी की ड्रेस को देख भड़के लोग

सबसे पहले बात करते हैं काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी की। जी हां, इवेंट से तनिषा मुखर्जी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि तनिषा मुखर्जी ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसपर चंज सफेद रंग के फूल दिख रहे हैं, लेकिन इस ड्रेस में वह काफी अनकम्फर्टेबल नजर आईं। वह बार-बार कभी अपने फूलों को खींचकर अपने शरीर को छिपाती नजर आतीं तो कभी वह पोज देने से घबरातीं। बता दें कि तनिषा मुखर्जी का ड्रेस लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- इस तरह के कपड़े क्यों ही पहनने हैं को सहज महसूस नहीं हो रहा तो वहीं दूसरे ने कहा- फैशन दिखाना है फिर उसके लिए कुछ भी करना पड़े। बता दें कि एक्ट्रेस को इस लुक में देख उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

सुष्मिता सेन की ड्रेस की हुई तारीफ

वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। सुष्मिता सेन का पूरा ही आउटफिट ट्रांसपेरेंट है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक प्रॉप का इस्तेमाल किया है और सिर पर एक टोपी लगाई है। बाकी सभी एक्ट्रेसेस की तुलना में सुष्मिता सेन की ड्रेस लोगों को तब भी अच्छी लगी है। एक्ट्रेस के लुक को देखते हुए एक यूजर ने लिखा- चलो सुष्मिता सेन ने तो कुछ बेहतर पहना है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- फैशन के नाम पर कुछ भी।

वामिका गब्बी की अदाएं देख फिदा हुए लोग

वहीं एक्ट्रेस वामिका गब्बी की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस कैरी किया हुआ है। रिवीलिंग ड्रेस के साथ ही उन्होंने एक नेट की पहली चुनरी सिर पर ओढ़ी हुई है। हालांकि वामिका का लुक थोड़ा बोल्ड जरूरी है, लेकिन लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आया है।


अहसास चन्ना की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

वहीं इस इवेंट में अहसास चन्ना भी नजर आईं। उन्होंने स्काई ब्लू और पिंक कलर की ड्रेस कैरी की थी इसी के साथ ही उन्होंने कार्टून वाले शूज पहने थे जिसमें वह काफी अनकम्फर्टेबल थीं, लेकिन पैपराजी को पोज देने के लिए उन्होंने अपने लुक्स को और भी ग्रेसफुल बनाने के लिए एक खूबसूरत स्माइल दी। बता दें कि फैन्स को अहसास का अंदाज काफी पसंद आया।


हुमा कुरैशी के लुक्स को देख लोग हुए कंफ्यूज

और भी एक्ट्रेस के पूरे लुक को देखने लिए इस लिंक पर टैप करें- रेड कार्पेट पर एक्ट्रेसेस का जलवा

हुमा कुरैशी ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी। बता दें कि हुमा कुरैशी इस इवेंट में ब्लैक और व्हाइट कलर का कोट पैंट पहनकर आई थीं, लेकिन अपने लुक को सबसे अलग बनाने के लिए एक मोटी लेस के कपड़े को अपने कोट पर डाला हुआ था और नेट से बनी कैप उन्होंने कैरी की थी। हुमा का लुक तो लोगों को खास पसंद नहीं आया, लेकिन हुमा के लुक्स को देख लोगों को अपने स्कूल डे की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे स्कूल के दिनों की याद आ गई है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- मुझे तो ये ड्रेस देखकर ही हंसी आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: sushmita sen huma qureshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X