'बंदिश बेंडिट्स' एक्टर अमित मिस्त्री का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान- सितारों ने जताया शोक
हाल में ही नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स से एक्टर अमित मिस्त्री ने खासा तारीफ बटौरी थी। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे हैं। बॉलीवुड जगत को एक और झटका लगा है। ढेर सारी फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करके अपनी जगह हासिल करने वाले अमित मिस्त्री का शुक्रवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।
Recommended Video
जैकलीन फर्नांडिस, कुब्रा सैत , करण वी ग्रोवर से लेकर कई स्टार्स ने अमित मिस्त्री के निधन पर शोक प्रकट किया।वहीं द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया। एक्टर को ट्रिब्यूट देते हुए ट्विटर पर CINTAA ने पोस्ट शेयर किया और बताया कि एक्टर इसके 2004 से मेंबर थे।

जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ वाली फोटो शेयर की तो वहीं कुब्रा सैत ने ट्विटर पर लिखा आप हमेशा याद किए जाओगे।साथ ही एक्टर के परिवार के लिए संवेदना प्रकट की। बता दें अमित मिस्त्री हिंदी के अलावा गुजराती शोज में काम करने का अनुभव भी रखते हैं।
अमित मिस्त्री की फिल्में
यमला पगला दीवाना, ए जेंटलमैन, बे यार, गली गली चोर है, क्या कहना, 99 और शोर इन द सिटी जैसी ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई टीवी शोज में भी वह काम कर चुके हैं।
बता दें लगातार बॉलीवुड जगत से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही संगीत के बादशाह श्रवण राठौर ने दुनिया को अलविदा कहा। जिसके बाद नदीम और श्रवण की मशूहर जोड़ी टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications











