दबंग, रोबोट और बेंड बाजा बारात ने जीता आइफा

कनाडा के टोरंटो शहर में 25 जून को आयोजित एक समारोह 'वीडियोकॉन आइफा वीकेंड' में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आइफा को भारत का ऑस्कर भी कहा जाता है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'बैंड बाजा बारात' में अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह ने काम किया है। फिल्म में संपादन के लिए नम्रता राव, गीत की रिकॉर्डिग के लिए विजय दयाल, और पोशाक डिजाइन के लिए निहारिका खान ने पुरस्कार जीता।
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'रोबोट' में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए साबू क्रिसिल और स्पेशल इफेक्ट और रूप सज्जा के लिए बानू ने पुरस्कार अपनी झोली में डाले।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अभिनीत 'दबंग' में लोकप्रिय गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' की कोरियोग्राफी के लिए फराह खान ने आइफा पुरस्कार जीता जबकि इसी गीत की रिकॉर्डिग के लिए लेस्ली फर्नाडीज ने पुरस्कार जीता। 'दबंग' में सर्वश्रेष्ठ ऐक्शन के लिए एस. विजयन ने भी पुरस्कार जीता।


Click it and Unblock the Notifications











