कन्नड़ अभिनेत्री निकिता ठकराल पर से बैन हटा

Nikita Thukral
निकिता ठकराल को कन्नड़ फिल्म निर्माता एसोसिएशन ने अभिनेता टी दर्शन के साथ अवैध संबंधों को लेकर तीन साल तक के लिए बैन कर दिया है था जिसे अब उनका पारिवारीक मामला मानते हुए इस बैन को हटा दिया गया है।

दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर मुनीरथ्थम का कहना है कि दर्शन की पत्नी विजयालक्ष्मी ने आकर हमारे सामने गुहार कि थी लेकिन ऐसा लगता है कि परिवार के मसले के चलते हुए किसी पर बैन नहीं लगाना चाहिए।

हम आपको बता दें कि अभिनेता दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने अपनी पत्नी को प्रताडि़त करने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। कन्नड़ फिल्म निर्माता एसोसिएशन का कहना है कि निकिता को दर्शन के पारिवारिक जीवन में कलह करने के लिए सबक सिखाना जरूरी था। लेकिन निकिता पर लगे बैन को कुछ लोगों ने ठीक नहीं ठहराया है।

अब इस मामले में निकिता का कहना है मुझ पर ऐसे आरोप लगाए गए थे जिससे मेरा कोई वास्ता था ही नहीं मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि जो सच है वो सबके सामने है। मैं मजह पब्लिसिटी के लिए ऐसी ओछी हरकत नहीं करूंगी इससे मेरे कैरिरयर पर भी असर पड़ेगा साथ ही मेरे फैन्स भी मुझे ही दोषी मानेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X