'भारतीय फिल्में आनी ही चाहिए बांग्लादेश'

समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि ऐसा नहीं है कि बांग्लादेश में दूसरे देशों की फिल्में देखी नहीं जा रही हैं। बांग्लादेश के लोग वीडियो पर पूरे विश्व की फिल्में देखते हैं। अखबार कहता है कि "हमें निश्चित ही विश्वभर से अच्छी फिल्में मंगानी चाहिए। अंग्रेजी, रूसी, कोरियाई, जापानी और अन्य फिल्में लोगों को प्रभावित करती रही हैं। हमें उन्हें देखने के अवसर से वंचित क्यों रहना चाहिए।"
बांग्लादेश का फिल्मोद्योग ढाकीवुड बांग्लादेश सरकार के इस फैसले कै पुरजोर विरोध कर रहा है। ढाकीवुड में काम कर रहे लोगों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से कमजोर ढाकीवुड को एक और धक्का पहुंचेगा। इसलिए वह सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में विदेशी फिल्मों के आयात पर वर्ष 1965 से प्रतिबंध लागू है। संपादकीय में यह भी लिखा गया है कि जब विश्व के सभी देशों में ऐसा हो रहा है बांग्लादेश में भारतीय फिल्मों के आयात पर प्रतिबंध जारी रखना हास्यास्पद है।


Click it and Unblock the Notifications











