Bam Bam Bhole Song Out: सलमान खान के होली सॉन्ग ने मचाई धूम, गाना देख फैन्स बोले- यही तो आपमें खासियत है...

By Filmibeat Desk
slaman khan

Bam Bam Bhole Song Out: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने साल के सबसे बड़े होली ट्रैक 'बम बम भोले' (Bam Bam Bhole) पर मचाया धमाल। फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के इस गाने ने पहले ही होली के फेस्टिव मूड को और भी खास बना दिया है।

जब सलमान और रश्मिका के एनर्जेटिक मूव्स और दमदार केमिस्ट्री परफेक्ट बीट्स के साथ मिलते हैं, तो नतीजा एक विजुअल ट्रीट से कम नहीं होता। 'बम बम भोले' में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि एक जबरदस्त रैप और डांस करने लायक कंपोजिशन भी है, जो इस होली को और भी एनर्जेटिक बना देगा। बता दें कि इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फैन्स को सलमान खान का ये होली सॉन्ग बहुत पसंद आ रहा है।

चाहे फिल्म 'सिकंदर' का टीजर हो या पहला गाना 'जोहरा जबीं', हर एक गाना और वीडियो सुपरहिट साबित हुआ है। अब इस लिस्ट में एक और धमाकेदार गाना बम बम भोले' जुड़ गया है। एनर्जी से भरपूर इस गाने ने चार्ट्स पर धमाल मचा दिया है। दमदार बीट्स और जोश से भरे इस गाने में सलमान खान का जबरदस्त स्वैग और उनका एनर्जेटिक डांस मूव्स देखने लायक हैं। सलमान के साथ इस गाने में खूबसूरत रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी नजर आ रही हैं, जो होली के फेस्टिव मूड को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रही हैं। तीनों स्टार्स की केमिस्ट्री और धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इस गाने को एक परफेक्ट फेस्टिव एंथम बना दिया है।

सलमान खान को थिरकते देखना वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है, और ये धमाकेदार तोहफा फैंस को दिया है प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने। 'बम बम भोले' गाना एक रंगों का धमाका है, जिसमें जोश और एनर्जी से भरपूर म्यूजिक ने इसे होली का परफेक्ट एंथम बना दिया है। इस गाने में प्रीतम का जबरदस्त म्यूजिक है, जिसे शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा की आवाज़ ने और भी ग्रैंड बना दिया है। गाने की बीट्स इतनी मजेदार हैं कि इसे सुनकर हर किसी के पैर थिरकने लगते हैं।

गाने में जो रैप का तड़का लगाया गया है, उसे शेख्सपियर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने लिखा और परफॉर्म किया है। इसके साथ ही द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट के किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैसल अंसारी ने इसमें जबरदस्त एनर्जी भर दी है। इस रैप ने गाने में एक रॉ और हाई-वाइब एनर्जी ला दी है, जो इसे और भी ज्यादा धमाकेदार बना देता है।

बता दें कि इस गाने को देखने के बाद फैन्स तो जमकर सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। जहां पहला गाना ईद को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया था। वहीं अब दूसरा होली गाना होली से बस चंद दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। भाईजान ने ईद और होली के गाने रिलीज कर फैन्स को खुश कर दिया है। इसीलिए फैन्स जमकर सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा- यही तो आपमें खासियत है कि आप लोगों का दिल जीतना जानते हैं वहीं दूसरे ने कहा- आप तो बेस्ट हैं। वहीं तीसरे ने लिखा- आपने तो धूम मचा दी है सर जी।

ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस की गई 'सिकंदर' शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा में है। पहले टीज़र ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और कुछ दिन पहले रिलीज़ हुआ गाना 'जोहरा जबीं' भी धमाल मचा चुका है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम किरदारों में नजर आएंगी। 'सिकंदर' इस साल ईद पर यानी कि 28 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज़ के लिए तैयार है और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Read more about: slaman khan entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X