छोटी आनंदी को सलमान खान की 2 फिल्मों में किया गया रिप्लेस, एक्ट्रेस का छलका दर्द

बालिका वधू सीरियल में छोटी आनंदी का किरदार निभाने वाले अविका गौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने काफी सारे सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन हाल ही के इंटरव्यू में उन्होंने कुछ खुलासे किए जो कि हैरान कर देने वाले थे। दर्शन एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बाहर कर दिया गया। इससे पहले भी सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' की कास्टिंग के दौरान भी उनके साथ ऐसा ही किया गया।
सलमान की फिल्म के लिए कॉल कर किया गया एक्ट्रेस को मना
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि अविका गौर ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी रोल के लिए मना नहीं किया। उनके पास में 'किसी का भाई किसी की जान' की टीम ने नहीं रखा था। इसकी वजह उन्हें पता ही नहीं है। पहले तो उन्हें रोल के लिए कंफर्म किया गया और पेपर वर्क भी करवा लिए गए। फिल्म साइन करना बाकी थी। एक्ट्रेस ने इसी पर कहा कि "मुझे कॉल आया था और कहा गया कि फिल्म के लिए किसी और को ले लिया गया है। जबकि मैं अगले दिन फिल्म साइन करने ही वाली थी।"
सलमान के साथ पूजा हेगड़े ने निभाया लीड किरदार
इसी के साथ आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म में सलमान खान के साथ में पूजा हेगड़े को लीड किरदार दिया गया था। इसी के साथ में पलक तिवारी, राघव जुयाल, शहनाज गिल, भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी इस फिल्म में नजर आए थे।
अविका गौर को दो बार सलमान की फिल्म में किया गया रिप्लेस
अविका गौर ने इस बात का भी खुलासा करते हुए बताया कि मुझे कुछ ऐसा ही लग रहा था क्योंकि इससे पहले भी मेरे साथ में ऐसा हो चुका है। सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' के समय पर मेरे साथ ऐसा ही किया गया। फिल्म की टीम भी यही थी। इस फिल्म से उन्हें शूटिंग के दो से पहले ही बाहर कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसी टीम ने मेरे साथ ऐसा पहले भी किया है। शूटिंग के दो हफ्ते पहले मुझे कॉल किया गया और कहा कि हमने किसी और को रख लिया है। लेकिन एक एक्टर की लाइफ में ऐसा होता है। "


Click it and Unblock the Notifications