'बालिका वधु' की आनंदी अब असल में बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग की सगाई, शेयर कीं फोटोज

Avika Gor

Avika Gor Engagement: 'बालिका वधु' में आनंदी का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। अपनी शानदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली अविका अब जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

अविका गौर ने की सगाई

एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ इंगेजमेंट की खबर सोशल मीडिया पर दी। बुधवार को अविका ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।

अविका ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

अपने रोके की तस्वीरे शेयर करते हुए अविका ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "उसने मुझसे सवाल किया... मैं मुस्कुरा दी, रो पड़ी... और जोर से 'हां' बोल दिया। मैं बिल्कुल फिल्मी हूं- बैकग्राउंड म्यूजिक, स्लो मोशन में सपने, बहता मस्कारा सब कुछ था। वो बहुत शांत और समझदार है, हमेशा कहता है कि फर्स्ट एड किट साथ रखनी चाहिए। मैं ड्रामा क्वीन हूं, वो सब संभालता है और इसी वजह से हम एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। जब उसने प्रपोज किया, तो मेरे अंदर की हीरोइन जाग गई- हाथ ऊपर, आंखों में आंसू और दिमाग बिल्कुल ब्लैंक। क्योंकि सच्चा प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन वो जादुई जरूर होता है।"

2020 से हैं साथ

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की पहली मुलाकात हैदराबाद में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। शुरुआत में मिलिंद ने अविका को सिर्फ दोस्त मान लिया था यानी 'फ्रेंडजोन' कर दिया था। लेकिन वक्त के साथ उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल शादी के लिए तैयार है। अविका और मिलिंद की जोड़ी 2020 से साथ है। नवंबर 2020 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मिलिंद चंदवानी को लोग रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' से जानते हैं। तब से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपने खूबसूरत पलों को शेयर करते रहते हैं।

फैंस दे रहे बधाइयां

जैसे ही अविका ने सगाई की खबर शेयर की, सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें खूब प्यार और शुभकामनाएं दीं। कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर दोनों को बधाई दी।

More from Filmibeat

Read more about: avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X