बालिका वधू की बड़ी आनंदी की 5 साल में टूटी शादी, अब जी रहीं गुमनाम जिंदगी

Balika vadhu, anandi

टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे मशहूर सीरियल आए हैं जिन्होंने लोगों के बीच तो सुर्खियां बटोरी ही है और आज तक वह सीरियल और उनके किरदार लोगों के जहन में बस चुके हैं। लेकिन आज हम सबसे मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' की बात करने वाले हैं। जिसने भारत के कोने-कोने में लोकप्रियता हासिल की। लेकिन इस सीरियल में तीन एक्ट्रेसेस ने आनंदी का किरदार निभाया। बचपन का किरदार अविका गौर ने निभाया तो वहीं बाद में प्रत्यूषा बनर्जी आनंदी के किरदार में नजर आई। लेकिन बड़ी आनंदी के किरदार में तोरल रसपुत्र को देखा गया।लेकिन अब तोरल रसपुत्र कैसी जिंदगी जी रही है और कहां है? ये आज हम जाने वाले हैं।

अब कहां है बालिका वधू की बड़ी आनंदी

मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के बाद में 'बालिका वधू' सीरियल में आनंदी का किरदार तोरल रसपुत्र ने निभाया था। जो कि काफी ज्यादा फेमस भी हो गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर लोगों के बीच खास पहचान हासिल की। इतना ही नहीं तोरल रसपुत्र के साथ में उनके ऑनस्क्रीन पति के रुप में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए। लेकिन अब 'बालिका वधू' की बड़ी आनंदी यानी कि तोरल किसी भी सीरियल में देखी नहीं जा रही है। फैंस भी यह जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि वह अब कहां है और क्या कर रही है।

सोशल मीडिया पर तोरल की फैन फॉलोइंग है जबरदस्त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तोरल इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक लिए हुए हैं और इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ जाती है। वह आए दिन इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती है। तोरल की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। फैंस भी उन्हें जमकर सपोर्ट करते हैं और ढेर सारा प्यार भी देते हैं।

5 सालों में टूटा तोरल और धवल का रिश्ता

अगर हम तोरल रसपुत्र के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2012 में बिजनेसमैन धवल के साथ में शादी की थी। लेकिन 5 सालों के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। वही एक्ट्रेस ने कई सारे टीवी सीरियल में काम किया। जिसमें बालिका वधू के अलावा उड़ान, रूप-मर्द और धर्म योद्धा: गरुड़ जैसे सीरियल्स शामिल है।

More from Filmibeat

Read more about: balika vadhu anandi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X