दूसरी शादी के बाद दूसरी बार मां बनने जा रही है ये हसीना, उधर दीपिका के बेबी बंप में उलझे रहे लोग

Smriti Khanna

साल 2024 में कई सारे सेलिब्रिटीज के घर पर बच्चों की किलकारियां गूंज चुकी है। इतना ही नहीं कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी का भी खुलासा कर दिया है। इस लिस्ट में यामी गौतम से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। अब एक बार फिर से इंडस्ट्री में गुड न्यूज़ आ चुकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेरी आशिकी तुमसे ही और बालिका वधू एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने अपनी दूसरी बार प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट कर दी है। दरअसल इस बात का खुलासा उन्होंने 17 अप्रैल बुधवार को अपने फैन्स के साथ में बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर करते हुए किया। दरअसल एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली है।

स्मृति खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आठ तस्वीरों को शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि "हमारी उम्मीद से भरी हुई यात्रा के बाद हम यह खूबसूरत अनाउंसमेंट करते हैं, तो इमोशन से भर जाते हैं। हमारा परिवार बढ़ाने वाला है। हमारी बड़ी बेटी अनायरा बड़ी बहन की भूमिका निभाने वाली है। हमारा डॉगी लुकास भी सबसे बड़ा भाई बनने जा रहा है।"

स्मृति खन्ना ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि "हमने इस पल का सपना देखा था और यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। हम अपनी खुशी आपके साथ में शेयर कर रहे हैं। बेबी नंबर 2 आने वाला है और हम अपने नए प्यार से मिलने के लिए ज्यादा एक्साइटेड नहीं हो सकते। चार लोगों के परिवार के तौर पर अब हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।" अभिनेत्री ने डिलीवरी की डेट भी लिखी है जो कि 24 सितंबर की है।

इसी के अलावा आपको बता दें की स्मृति खन्ना ने एक्टर गौतम गुप्ता के साथ साल 2017 में शादी की थी। साल 2020 के अप्रैल महीने में उन्होंने बेटी अनायरा को जन्म दिया। अब 4 साल बाद एक बार फिर से वह मां बनने जा रही है। स्मृति को कई सारे सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी देखा जा चुका है। लेकिन वह काफी लंबे वक्त से पर्दे से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही है।

Read more about: smriti khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X