गंजे हुए सुपरस्टार Salman Khan का नया लुक हुआ तेजी से वायरल, फैंस ने कहा नई फिल्म में धमाका करेंगे भाईजान!

Bald Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) तो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपने नए नए लुक को लेकर। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान गंजे (Bald Salman Khan) नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि सलमान का नया लुक करण जौहर ( Karan Johar) की फिल्म के लिए हैं।
सलमान खान का नया लुक वायरल-
इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान देश के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। सलमान खान अपने दोस्तों और अपने कुछ खास लोगों के पार्टीज और इवेंट में जाते रहते हैं। पिछली रात भी सलमान खान को एक डिनर पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान सलमान खान का लुक चर्चा में आ गया।
जब वह अपनी कार से उतरे तो उन्होंने ब्लैक शर्ट, ब्लैक जीन्स और ब्लैक शूज कैरी किया था। अक्सर वह कैजुअल लुक में ही दिखाई देते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना ब्रेसलेट भी पहन रखा था। मगर उनके सिर पर बाल कम थे। वह गजनी की याद दिला रहे थे। ऐसे में लोग ये कयास लगाने लगे है कि सलमान का ये लुक करण जौहर और विष्णु वर्धन की फिल्म के लिए हैं।
सोशल मीडिया पर यूर्जस ने दी प्रतिक्रियाएं-
सोशल मीडिया पर जैसे ही सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उनका नया लुक विष्णु वर्धन और करण जौहर की आगामी फिल्म के लिए है। एक ने लिखा, ''कुछ बड़ा आने वाला है?'' एक अन्य ने टिप्पणी की, "क्या यह करण और विशु की फिल्म के लिए है?" एक तीसरे प्रशंसक ने लिखा, "भाई तो बिल्कुल डॉन भाई लगता है।"
सलमान खान की नई फिल्म होगी धमाकेदार-
सूत्रों की मानें तो, सलमान खान, करण जौहर और विष्णु वर्धन पिछले 6 महीनों से एक विशाल एक्शन फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे और आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया। टाइगर 3 के बाद यह सलमान की अगली फीचर फिल्म होगी। फिल्म नवंबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी और 7 से 8 महीने की अवधि में कई शेड्यूल में शूट की जाएगी। शेरशाह के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में यह विष्णु वर्धन की दूसरी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications