जिया की मौत से आहत माधुरी ने कहा, जिंदगी में संतुलन जरूरी
मुंबई। एक दिन पहले ही युवा महिला कलाकार जिया खान की आत्महत्या से आहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए जीवन में संतुलन बनाये रखने के लिए कहा। यह पूछने पर की युवा कलाकार जल्दी नाम और प्रसिद्ध पाने की कोशिश करते हैं और ऐसा न होने पर पर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं के बारे में माधुरी ने कहा यह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं होता है बल्कि आम जिंदगी में भी होता है। इसलिए जरूरी है कि संतुलन बनाये रखा जाये।
माधुरी ने कहा कि खुद को समय के अनुसार बदलने का वक्त आ गया है। माधुरी ने खुद भी अपने करियर में उतार चढ़ाव का सामना किया है और युवाओं को संभलकर चलने की बात कही।
इस समय माधुरी दीक्षित और जूही चावला गुलाबी गैंग पर बनी फिल्म में काम कर रही हैं जिसके निर्देशक अनुभव सिंहा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
